Friday, 2 December 2016
कौन है ये? डरना जरूरी है या नहीं, पानदान के तल में निकला कमरा और कुछ ऐसा दिखा जो अज्ञात है
बुरहानपुर शहर सेे 2 किलोमीटर दूर स्थित शाह नवाज खां का मकबरा स्थित है, जिसे काला ताजमहल के नाम से भी जाना जाता है। इसके करीब ही पानदान नामक ऐतिहासिक इमारत भी है, जिसकी पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई की जा रही है। खुदाई के दौरान पानदान के निचले हिस्से में एक कमरा निकला है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। कमरे में से पुराने मिट्टी के बर्तन और जानवरों की हड्डियां मिली हैं। बताया जाता है कि पानदान के भीतर मुगल बादशाह शाहजहां की दासी नीलोफर का मकबरा है। खुदाई में निकले इस कमरे से लोगों को अभी दूर रखा जा रहा है। पानदान की जर्जर स्थिति होने के कारण खुदाई का काम धीरे-धीरे किया जा रहा है। खुदाई के बाद कमरे को सुरक्षित कर लोगों के देखने के लिए खोल दिया जाएगा।
जब इस खबर को तैयार किया जा रहा था और फोटो खींची जा रही थी तब इस खंडहर रूपी महल में रहने वाले अज्ञात को आश्चर्य और कुछ परेशानी हुई और उसने खिड़की से मीडियाकर्मियों को देखा वो समझा कि उसे कोई देख नहीं पाएगा पर नजरों से छिप नहीं पाया और फोटोशॉप के जरिये उसे हम ने ढूंढ ही निकाला। आप सोचिये ये कौन है और अपने विचार व्यक्त कीजिये।
कहीं शाह नवाज खान तो नहीं हैं जो ये देख रहे हों कि कौन आया है उनको नींद से जगाने के लिये........सोचिये!
Subscribe to:
Posts (Atom)

